28 से 31 अक्टूबर तक चलेगा 36 घंटे का निर्जला व्रत ‘छठ पूजा’

0
126

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इस बार छठ पूजा 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगी| जिले में इसकी तैयारी लगभग अंतिम चरण में हैं| हिन्दू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण पर्व छठ पूजा इस वर्ष 30 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। इस प्रमुख पर्व में छठी मैया और भगवान सूर्य की उपसना का विधान है। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व में महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं।
कार्तिक माह के चतुर्थी तिथि यानि छठ के पहले दिन व्रती महिलाएं नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबता सूर्य को अर्घ्य और अंतिम दिन उदय होते सूर्य को अर्घ्य देती हैं और उसके बाद व्रत का पारण करती हैं। मान्यताओं के अनुसार जो भी इस व्रत को सफलतापूर्वक पूरा करता है उन्हें धन-धान्य, ऐश्वर्य और उज्जवल भाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है और व्यक्ति के सभी दुःख-दर्द, रोग इत्यादि मिट जाते हैं।
छठ पूजा 2022 तिथि और मुहूर्त
पूर्वांचल विकास समिति फर्रुखाबाद के अध्यक्ष केदार शाह नें बताया कि 28 अक्टूबर शुक्रवार को नहाय-खाय, 29 अक्टूबर शनिवार को खरना (सांय कालीन वेला), 30 अक्टूबर रविवार को समय 5:15 बजे सांय कालीन अर्घ्य, 31 अक्टूबर सोमबार को सुबह 6:30 बजे उदयमान सूरज को अर्घ्य दिया जायेगा| समिति की एक बैठक लोको रोड़ स्थित डॉ० शमीम अहमद खां के निवास पर आयोजित हुई| जिसमे छठ पूजा की तैयारी को लेकर चर्चा हुई | जिसमे पूजा अर्चना के समय गंगा-जमुनी तहजीब बनाकर रखी जायेगी| सभी कार्यक्रम विगत वर्षों की तरफ पांचाल घाट गंगा तट पर आयोजित किये जायेंये|

[adrotate banner="3"]

वार

[adrotate banner="2"]