फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) स्कूटी सवार दंपत्ति के तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मारी दी| जिससे पति की घटनास्थल पर मौत हो गयी| जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी| उसे उपचार के लिये लोहिया अस्पताल भेजा गया|
मिली जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के कूचा भवानी दास के निवासी संजीव अग्निहोत्री उर्फ गप्पू अपनी पत्नी शोभना अग्निहोत्री के साथ शमसाबाद के ढाई घाट स्थित आश्रम से घर लौट रहे थे| शमसाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर गांव हसनापुर व अलेपुर के बीच अचानक तेज रफ्तार कार सबार नें बाइक सबार दम्पति के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गयी| दोनों को सीएचसी में लाया गया| जहाँ संजीब को मृतघोषित कर दिया गया| जबकि उनकी पत्नी शोभना को लोहिया अस्पताल भेजा गया|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


