दुकान के पास पड़ा मिला युवक का शव

0
164

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) रविवार को दोपहर दुकान के बाहर एक युवक का शव पड़ा होनें से सनसनी फैल गयी| शव की शिनाख्त नही हो सकी|
थाना कमालगंज के ग्राम महरूपुर रावी में राशिद अली की दुकान के आगे टीन शेड पड़ा है| रविवार दोपहर उसके नीचे एक 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिल| शव के ऊपर से कम्बल पड़ा था| शव देखकर मौके पर भीड़ लग गयी| शव की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर आ गयी और शव को अपने कब्जे में ले लिया| ग्रामीण राकेश दिवाकर नें पुलिस को मामले में तहरीर दी| मृतक सफेद शर्ट लाइनदार पहने हुये था। काला कंबल उसके नीचे बिछा था और रंगीन कंबल उसके ऊपर पड़ा हुआ था। राकेश दिवाकर नें पुलिस को बताया कि युवक मंद बुद्ध था| जो इधर-उधर घूमता रहता था| दारोगा नागेन्द्र सिंह ने शव का पंचनामा भरा|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]