आठ अबैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण के आदेश

0
135

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर मजिस्ट्रेट नें अबैध रूप से निर्माण कर बनाये गये 8 लोगों के भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश किये है| जिससे खलबली मच गयी है|
नियत प्राधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव नें अनाधिकृत निर्माण करनें वाले आनन्द प्रकाश पुत्र दीनदयाल निवासी रम्पुरा फर्रुखाबाद, शहर के घमंडी कूंचा निवासी गोपालनरायन पुत्र हरे कृष्णा, अखिलेश कटियार निवासी साहबगंज, अनिल विलसन निवासी पादरी साहब उर्फ रखा फतेहगढ़, क्षमा गुप्ता पुत्र वेदप्रकाश गुप्ता निवासी मो० हरभगत, नेकपुर कला निवासी दिलीप कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर भवन ध्वस्तीकरण के आदेश दिये है| इसके स्थ ही शिपाली साध निवासी खानपुर, रेनू दुबे पत्नी अशोक कुमार निवासी भटपुरा श्रंगीरामपुर की कुटरा में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत भवन निर्माण कराये जानें के चलते ध्वस्तीकरण के आदेश दिये है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]