फर्रुखाबाद से था ‘सियासी पहलवान’ का गहरा नाता

0
152

फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव नें एक लम्बा सफर प्रदेश व देश की राजनीति में तय किया| उनके धोबी फाट के आगे कई बार राजनैतिक धुरंधरों को उन्होंने चारों खाने चित्त किया था| नेता जी मुलायम सिंह यादव का फर्रुखाबाद से विशेष लगाव था| उनके करीबियों की जिले में भी लम्बी लिस्ट है| तभी तो जब उनके निधन का समाचार जिले में आया तो उनके समर्थकों, पार्टी नेताओं और यहाँ तक की विरोधियों में भी शोक की लहर दौड़ गयी| सभी उनके निधन पर शोक में डूब गये| साल 1963 में पहली बार और साल 2015 में अंतिम बार जिले में वह जिले में आये थे|
दरअसल ‘धरती पुत्र’ की डॉ. राम मनोहर लोहिया से काफी नजदीकियां थी| जिसके चलते वर्ष 1963 में जब डॉ० लोहिया फर्रुखाबाद से उपचुनाव लड़े तो मुलायम सिंह यादव उनको चुनाव लड़ाने फर्रुखाबाद पहली बार आये थे| जहाँ वह लोहिया के प्रस्ताव बने थे| उन्होंने स्व. श्याम प्रकाश गुप्ता के साथ जनपद का भ्रमण किया था। श्याम प्रकाश गुप्ता के बजरिया स्थित आवास पर वह अचानक पंहुचे थे और चुनावी चर्चा की। मुलायम सिंह का फर्रुखाबाद में आना जाना बना रहता था | मुलायम सिंह यादव नें वर्ष 1997 में शहर के बजरिया मैदान में बड़ी मीटिंग की थी। साल 1999 में चुनाव के दौरान बजरिया फील्ड में ही जनसभा को संबोधित किया था। शहर के मोहल्ला सेठगली निवासी पूर्व विधायक स्व.विमल प्रसाद तिवारी की पुत्री रंजना की शादी में 19 फरवरी 1994 को मुलायम सिंह यादव सूबे के सीएम होनें के दौरान शामिल हुए थे। 1997 में ब्रह्मदत्त की हत्या हुई तब मुलायम सिंह यादव देश के रक्षामंत्री थे। वह उनके घर सांत्वना देने पंहुचे थे। साल 2002 में वह डॉ० जितेन्द्र यादव के विवाह समारोह भी शामिल होनें आये थे| 2005 में सातनपुर मंडी में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शामिल हुए थे| 29 अप्रैल 2015 को नेता जी तत्कालीन सरकार के मंत्री सतीश दीक्षित के पुत्र उत्कर्ष दीक्षित के विवाह में भी शामिल हुए थे|
शहर की ही साधना गुप्ता से किया था विवाह
शहर के ही एक मोहल्ला निवासी साधना गुप्ता के साथ मुलायम सिंह यादव नें दूसरा विवाह किया था| मुलायम सिंह यादव ने पहली पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मां के निधन के बाद शहर की साधना गुप्ता से शादी कर ली थी।
सकवाई हवाई पट्टी पर उतरकर जाते थे गाँव
दरअसल साल 2004 व 2007 में उनके गाँव सैफई में हवाई पट्टी नही थी| वहां हवाई पट्टी निर्माणाधीन थी| लिहाजा जब भी वह अपने गाँव आते तो उनका विमान मोहम्मदाबाद की सकवाई हवाई पट्टी पर उतरकर सड़क के रास्ते अपने गाँव जाते थे| जनपद में पूर्व सांसद मुन्नूबाबू, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, स्व. श्याम प्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक इजहार, आलम, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, उनके खास लोगों में सुमार थे|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]