गणपति को विदाई देने उमड़ा आस्था का कुंभ

0
127

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) शुक्रवार को गणपति की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर उनकी विसर्जन यात्रा निकाली गयी| जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं नें भाग लिया|
कस्बा बाजार में गणेश यात्रा निकाली गयी| इस दौरान जगह-जगह पर गणेश प्रतिमा पर भक्तों ने पुष्प वर्षा कर गुलाल व अबीर डाला| यात्रा में डीजे यात्रा निकाली गई| चप्पे-चप्पे पर कस्बा बाजार में भारी पुलिस बल तैनात रहा| 9 दिन तक स्थापना होने के बाद गणेश यात्रा निकालकर पांचाल घाट पूजा अर्चना आरती कर भक्तों ने विसर्जन किया इस मौके पर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, राहुल प्रताप सिंह, मोनू रवि, रजत गुप्ता, शिवा दुबे, पुरुषोत्तम मिश्रा, अभिषेक ति,वारी आलोक गुप्ता बल शेर लल्ला भैया विवेक कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]