फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुख्य विकास अधिकारी नें शनिवार को प्राथमिक विद्यालयों आदि में विकास कार्यों का निरीक्षण किया| इस दौरान विद्यालय से बीते एक साल से अनुदेशक गायब मिला| सीडीओ नें विकास खंड बढ़पुर के ग्राम बरौन में अमृतसरोवर, पंचायत भवन एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अमृत सरोवर पर कार्य चलता पाया गया परन्तु कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। अमृत सरोवर, बरौन का क्षेत्रफल 0.66 हक्टेयर है, जिसका निर्माण मनरेगा के अन्तर्गत कराया जा रहा है। सरोवर के किनारे पर वृ़क्षारोपण कराया गया था परन्तु कुछ वृक्ष सूखे पाये गये। बीडीओ बढ़पुर को निर्देशित किया गया कि सूखे वृ़क्षों के स्थान पर नये वृक्ष लगवायें| उन्होंने इसी गाँव का पंचायत भवन भी देखा| इसके साथ ही उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण भी किया| जिसमे अरविन्द चौहान (अनुदेशक) विद्यालय में अनुपस्थित पाये गये। ई0प्रधानाध्यापिका रफाना नाजरीन द्वारा बताया गया कि अरविन्द एक वर्ष से विद्यालय नहीं आ रहे हैं। बीएसए को अरविन्द, अनुदेशक के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करनें के निर्देश दिये| विद्यालय में 203 छात्रों का पंजीकरण है, जिनमें से 97 छात्र विद्यालय में उपस्थित पाये गये| प्रधानाध्यापक द्वारा कई मदों पर धनराशि का नगद भुगतान किया गया है, जो नियम विरूद्ध लगनें पर बीएसए को निर्देशित किया गया कि तत्काल नियमानुसार कार्यवाही करें|
विद्यालय में एक साल से गायब मिला अनुदेशक
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


