अलम जुलूस में मातम, मजलिसों में आंखे नम

0
120


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सोमवार को शहर में मोहर्रम के दूर दिन अलम जुलूस उठाया गया| जिसमे मातम किया और हुसैन की शादाएं बुलंद की।
शहर के लालसराय स्थित मस्जिद से अलम जुलूस उठाया गया। इसके साथ ही अलम जुलूस लालसराय से होता हुआ, घुमना, चौक, पक्कापुल, टाउनहाल तिराहा, तहसील तिराहा होता हुआ दरगाह हजरत अब्बास पहुंचा। दरगाह पहुंचते ही अलम जुलूस मजलिस में तब्दील हो गया। इसके बाद मौलाना सदाकत हुसैन शैथली ने मजलिस को खिताब किया| इसके साथ ही सोमवार को आयोजित मजलिसों को मौलाना सैफ अली जैदी, मौलाना सदाकत हुसैन शैथली और मौलाना फरहत अली जैदी ने खिताब किया। मुनव्वर हुसैन, अलम जुलूस में आफताब हुसैन, नईम हुसैन, आफाक हुसैन, नफीस हुसैन, ,फिरोज हुसैन, मजहर हुसैन, मेराज हुसैन,परवेज हुसैन, ताहिर हुसैन, वाकर हुसैन आदि रहे।

[adrotate banner="3"]


[adrotate banner="2"]