सपरिवार कांवड लेकर निकले भक्त

0
157

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रविवार को कावड़िया परिवार के साथ शिव के जलाभिषेक के लिये रवाना हुए| बम-बम भोले के उदघोष के साथ जत्था रात में जलाभिषेक करेंगा|
शहर की जय भोले बाबा कमेटी की तरफ से रविवार को शिव भक्तों ने परिवार के साथ गंगा स्नान कर भोले बाबा की कांवड़ में जल भरकर जलालाबाद के निकट मदनापुर भोलेनाथ को जलाअभिषेक करने के लिए परिवार सहित रवाना हो गये| इसमे कांवड़ यात्रा के व्यवस्थापक शिव गोपाल वर्मा, जय भोले बाबा कमेटी अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, सुभाष वर्मा, लल्ला वर्मा, रिंकू त्रिवेदी, गोपाल वर्मा, सचिन, राजा द्विवेदी, चुन्नू, चमचम, मिथुन, राहुल आदि लगभग आधा सैकड़ा से अधिक शिवभक्त कांवरिया रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]