पुलिस चौकी के सामने कोटेदार के मकान के तोड़े ताले

0
170

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीती रात चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देकर कोटेदार के घर के ताले तोड़ डाले और नकदी जेबरात साफ कर ले गये| घटना पुलिस चौकी के सामने होनें से पुलिस की शाक को बट्टा लग गया| पुलिस अब अपनी गर्दन बचाने के लिये मामले को संदिग्ध मान रही है|
कोतवाली की मदनपुर पुलिस चौकी के सामने कोटेदार ज्ञान प्रकाश दुबे का घर है। बीते शनिवार शनिवार रात चोर उनके मकान में दाखिल हो गये और अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर, नकदी आदि सामान साफ कर दिया। चोरी के बाद शातिर छत के रास्ते से फरार हो गये। कोटेदार के बेटे अतुल जब जागा तो देखा की कमरे में सामान इधर-उधर पड़ा है| जिस पर उसे चोरी की घटना की जानकारी हुई| चोर तीन लाख रुपये की नकदी, सोने का हार, चेन, तीन अंगूठी, चार चूड़ियां चोरी कर ले गये| कोटेदार नें पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया| पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है| मदनपुर चौकी प्रभारी विश्वनाथ आर्य ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है| जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]