चोरों नें दो घरों में किये लाखों के हाथ साफ

0
115

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता)बीती रात चोरों नें दो घरों में नकब लगाकर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी कर ली| मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस छानबीन कर रही है|
कोतवाली कायमगंज के ग्राम हादीदादपुर मई निवासी अमित कुमार बीती रात घर पर परिवार के साथ सो रहा था| उसी दौरान चोर मकान के पीछे दीवार में दो जगह नकब लगा दिया| वह कमरें में रखे तीन बक्से ले गये और खेतों में जाकर बक्सों को तोड़ दिया| बक्सों में रखी सोने की दो अंगूठी, चांदी की दो जोड़ी पायलें, सोने की झुमकी, सोने के बृजबाला, चांदी के आठ सिक्के, दो गुच्छा, एक कमर कंधनी आदि चोरी कर लिये|
अमित के घर चोरी की घटना को अंजाम देनें के बाद चोरों नें उसके पड़ोसी विपनेश कुमार के घर की पीछे की दीवार में नकब लगा दिया| चोरों ने अलमारी को कमरें में व बक्सों को खेतों में तोड़कर उसमें रखे 50 हजार नकद, दो जोड़ी गुच्छे,दो जोड़ी पायलें आदि चोरी कर ले गये| उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने मौके पर जाकर छानबीन की|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]