महिला से छेड़छाड़ के आरोप में चाचा-भतीजा फंसे

0
116

फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) पुलिस नें महिला के आरोप पर कार्यवाही करते हुए चाचा-भतीजे के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा पंजीकृत कराया|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला नें दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा कि वह 4 जून को गाँव के ही एक किराना दुकान से सामान खरीदनें के लिए गयी थी| उसी दौरान जब वह वापस लौट रही तो गाँव के राहुल शाक्य ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। जब वह चीखी तो आरोपित  राहुल का चाचा रामपाल भी आ गया उन्होंने कहा इसे मारो, अन्य लोगों के आ जानें पर आरोपित जान से मारनें की धमकी देकर फरार हो गये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]