पल्लेदार से मारपीट कर बदमाशों ने नकदी-मोबाइल लूटा

0
165

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) सोमवार को घर वापस लौट रहे पल्लेदार के साथ मारपीट कर बदमाश उसका मोबाइल व नकदी लूट ले गये| पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस छानबीन कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम उखरा निवासी महिपाल शाक्य मऊदरवाजा के ग्राम बरौन स्थित केके कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी करते हैं। बीती रविवार रात वह  अर्रापहाड़पुर निवासी ठेकेदार उमेश से एडवांस में दस हजार रुपये लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। महिपाल जैसे ही गांव हईपुर के पास आया तप बाइक सबार दो बदमाशों ने उसे ओबर टेक कर रोंक लिया| बदमाश रुकते ही महिपाल पर हमलावर हो गये| तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया| वह 10 हजार की नकदी, मोबाइल लूट कर रफूचक्कर हो गये| बाद में मौके पर भीड़ लग गयी| लेकिन घटना के समय पल्लेदार ने सूचना पुलिस को नही दी| सोमवार सुबह महिपाल ने पुलिस को दो अज्ञात बाइक सबारों के खिलाफ तहरीर दी| थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि अभी घटना की जांच कर कार्रवाई होगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]