विश्व साइकिल दिवस पर रैली निकाल किया जागरूक

0
126

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र के द्वारा विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गयी| जिसमे युवाओं और बच्चों नें प्रतिभाग किया|
नेहरू युवा केंद्र की टीम राष्ट्रीय  स्वयं सेविका सुलोचना देवी नेतृत्व में गढिया गाँव से निकाली गयी रैली नें लगभग एक किलोमीटर तक गयी और लोगों को साइकिल चलानें के लिए जागरूक किया| रैली में बताया गया कि पहिये के अविष्कार के साथ ही साइकिल का अविष्कार हुआ| पर्यावरण जैसी मूल धरोहर को बचाए रखने के प्रयास हमेशा रहने चाहिए। पर्यावरण के संरक्षण में साइकिल की महत्वपूर्ण भूमिका है|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]