सेना के जबान को नम आँखों से दी अंतिम विदाई

0
118
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को आईटीबीपी में तैनात जबान की मौत के बाद उसका पार्थिव शरीर घर लाया गया| उसका पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया| उसके अंतिम दर्शन को भीड़ उमड़ी|
देहरादून के आईटीबीपी में तैनात राजेश कुमार शहर के मोहल्ला चीनीग्रान के मूल निवासी थे| उनकी अचानक तबियत खराब हुई जब जबान राजेश को उपचार के लिए ले जाया गया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया| जवान की मौत की सूचना मिलते ही उनके घर और आसपास के इलाके में मातम पसर गया। मृतक जबान राजेश कुमार का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह पूरे सैन्य सम्मान के साथ देहरादून से पैतृक निवास पहुंचा जहां अंतिम दर्शन के उपरांत पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ मुखाग्नि दी गयी|
[adrotate banner="2"]