फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित व्यापारियों की बैठक में अधिशासी अधिकारी ने दुकानों के बाहर का अतिक्रमण हटानें की अपील की| उन्होंने कहा की मंगलवार से नगर पंचायत के द्वारा अतिक्रमण हटाया जायेगा|
नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र राजपूत ने अपील करते हुए दुकानदारों
से कहा कि दुकानों के बाहर का अतिक्रमण खुद हटा लें| फुटपाथ खाली करनें की अपील भी की| इसके साथ ही उन्होंने कहा की यदि पालीथिन का उपयोग करते मिले तो 5 से 25 हजार का जुर्माना होगा| उन्होंने कहा की मंगलवार से कस्बे में अतिक्रमण अभियान चलेगा| इस दौरान कमल भारद्वाज,प्रेमवीर सिंह, दिलीप शाक्य, अनिल शाक्य, अजय वर्मा, पंकज गुप्ता, महावीर राठौर, आदेश राठौर, राजेंद्र सक्सेना, राजेश गुप्ता, अवनीश कौशल, आकाश गुप्ता, अनुपम गुप्ता, पवन गुप्ता, आदि रहे।
मंगलवार से नवाबगंज में चलेगा बुलडोजर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


