अनियंत्रित बाइक पेंड से टकरायी, युवक की मौत

0
131

फर्रुखाबाद:(शमशाबाद संवाददाता) मंगलवार शाम को अनियंत्रित बाइक सवार पेड़ से टकरा गया| जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया| परिजनों ने पुलिस कार्यवाही से इंकार कर दिया और शव लेकर चले गये|
मंगलवार की शाम दिल्ली मार्ग पर थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम बरतल निवासी 20 वर्षीय नीलेश कुमार चौहान अपनी बाइक द्वारा फैजबाग से कायमगंज की ओर जा रहा था| दिल्ली मार्ग पर ग्राम धमग़मा व खुदनाखार के बिच गुजरते समय अचानक बाइक असंतुलित हो गई और पेड़ से टकरा गई इस दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई व बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया । दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिस पर फैजबाग पुलिस मौके पर पहुंची बही एंबुलेंस को बुलाया गया एंबुलेंस के पहुंचने पर गंभीर अवस्था में बाइक चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां चिकित्सकों ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना मृतक बाइक सवार के परिवार के लोगों को दी गई जिस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे मृतक बाइक सवार को देख परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।
परिजनों ने पुलिस कार्यवाही से इंकार कर दिया। मृतक के बड़े भाई योगेश की तहरीर पर पुलिस ने  शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर घर चले गये।

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]