फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बुआ के घर आये युवक ने आम के पेंड में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली| परिजनों ने पुलिस कार्यवाही करानें से इंकार कर दिया|
जनपद बदायूं के ग्राम बनी थाना उसैत चौकी कटरा निवासी रामरतन का25 वर्षीय पुत्र संदीप अपने बुआ सोनकली पत्नी पातीराम निवासी नवाबगंज ग्राम नगला गुलरिया में बीती रात आया हुआ था| सुबह उसका शव गांव के ही चक रोड के किनारे आम के पेड़ में लटका हुआ पाया गया| उसकी बुआ सोनकली ने अपने भाई को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पिता राम रतन ने थाना पुलिस को कोई कार्यवाही ना करने की तहरीर दी है। जिसके बाद परिजन शव लेकर चले गये|
बुआ के घर आये युवक ने लगायी फांसी



