फर्जीबाड़ें से जमीन बिक्री करनें में सपा नेता सहित 11 फंसे

0
173

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) भूमि बिक्री के मामले में फर्जीबाड़ा करनें में सपा नेता सहित 11 फंस गये है| उनके खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोहिला निवासी हिमांशु यादव ने गांव के ही धीरज यादव उर्फ पंकज, अजयवीर सिंह, अरविंद कुमार, राहुल कुमार, अशोक यादव, धीरेंद्र सिंह, पवन यादव, शिवकुमार, विमल कुमार, राज नरायन सिंह, मनोज कुमार, मोहल्ला किदवई नगर निवासी सर्वेश के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है| जिसमे कहा है कि आरोपियों ने आपस में सांठगांठ कर उसकी जमीन के फर्जी अभिलेख तैयार किए। जिसके आधार पर 31 अगस्त 2021 को जमीन बेच दी। 15 मार्च 2022 को कब्जा दिलाने का प्रयास किया गया।  अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कोतवाली प्रभारी मोहम्मदाबाद को रिपोर्ट दर्ज करनें के आदेश दिये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]