दु:खद हादसा: शादी के एक दिन पूर्व दूल्हे के छोटे भाई की मौत

0
141

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) घर में विवाह की तैयारी चल रहीं थी| हर तरफ खुशियाँ ही खुशियाँ नजर आरहीं थी| लेकिन काल का पहिया खुशियों को काल बनकर खा गया| बड़े भाई के विवाह के एक दिन पूर्व छोटे की मौत की खबर से मातम घर में ही नही पूरे गाँव में पसर गया| जिसने भी सूना वह अपनी आँखों को नम होंने से रोंक नही पाया |
दरअसल थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनगंज निवासी 15 वर्षीय सुमित पुत्र किशन पाल वर्मा  के बड़े भाई अमित की सोमवार को बरात जानी थी|जिसको लेकर घर में हर तरफ चहल-पहल चल रही थी| रविवार को सुबह करीब 3 बजे खेत से चिरपुरा गांव में भाई को सिंचाई के लिए पाइप देकर बाइक से लौट रहा था। उसी दौरान उसकी बाइक सुरेश के बाग के पास अचानक बाइक फिसल गई| जिससे गंभीर चोट आनें पर सुमित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया| तकरीबन एक घंटे बाद जब कुछ युवक उस सड़क से टहलनें के लिए निकले तो उन्होंने सुमित को पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी| परिजन उसे निजी वाहन से फतेहगढ़ उपचार के लिए लेकर गये लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]