माँ का खाता बेटे ने किया खाली, एफआईआर दर्ज

0
118

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) माँ के खाते से डेढ़ लाख रूपये निकाकर कर खाता खाली कर दिया| जिसके बाद माँ ने बेटे के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम मनपुरा निवासी रितु पत्नी कमलेश शहर कोतवाली के मसेनी चौराहा में रह रही हैं। रितु के खाते में 1लाख 50 हजार रुपये थे। उनका नाबालिक बेटा एटीएम लेकर खाते से पैसे निकालने में लग गया। कभी बैंक से तो कभी जन सेवा केंद्र से पैसे निकालकर अय्याशी में उड़ाने लगा। 15 से 20 दिन के अंदर उसने सारा खाता ही खाली कर दिया। जरूरत पड़ने पर नाबालिक की मां जब बैंक से पैसे निकालने गई तो उसे अपने खाते में जीरो बैलेंस दिखाई दिया। अमृतपुर थाने में पहुंचकर महिला ने अपने बेटे के विरुद्ध तहरीर दी| थानाध्यक्ष सुनील परिहार ने बताया की तहरीर मिल गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]