फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गायत्री हत्याकांड में पुलिस लगातार सर्विलांस का सहारा लेकर घटनास्थल के इर्द-गर्द मोबाइल की लोकेशन तलाश कर रही थी। पुलिस ने घटना के संबंध में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस खुलासे के करीब है।
[adrotate banner="3"]
शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला कलार निवासी वृद्ध गायत्री की गला घोट कर हत्या कर दी गई थी पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत किया था पुलिस लगातार घटना पर नजर बनाए हुए थी। घटनास्थल के इर्द-गर्द कई मोबाइल की लोकेशन पुलिस ने खंगाली। यहां तक की घटना के दौरान गांव में हो रही भागवत कथा के वीडियो फुटेज पुलिस ने कब्जे में लिये। पुलिस की जांच पड़ताल में आरोपी शक के दायरे में आ गया पुलिस ने तीन को हिरासत में ले लिया है।
[adrotate banner="2"]


