संदिग्ध हालत में लगी आग से नकदी व मबेशी जले

0
118

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता): शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालत में आग लगने से 9 मवेशी बुरी तरह झुलस गये जबकि चार बकरियों ने जलने से दम तोड़ दिया|
कोतवाली कायमगंज के ग्राम नगला मुकुट निवासी ऋषिपाल राठौर सुबह घर से परिजनों के साथ खेत में गेहूं काटने गए थे।  कुछ देर बाद लगभग 11 बजे ऋषिपाल सिंह के घर के पास पड़े छप्पर में संदिग्ध हालत में आग लग गई। कुछ ही देर में विकराल हुई आग को देखकर ग्रामीण एकत्रित हो गये उन्होंने आग को बुझानें के जतन शुरू कर दिये| कड़ी मसक्कत के बाद आग पर ग्रामीणों ने काबू पाया| आग लगने से लगभग 10 हजार की नकदी भी जल गयी| छप्पर में बंधी सात बकरी झुलस गयीं| जबकि तीन की जलनें से मौत भी हो गयी| ऋषिपाल राठौर नें पुलिस को तहरीर दी| उपनिरीक्षक रमेश कुमार, लेखपाल उदय प्रताप व ग्राम प्रधान सुमित कुमार ने आग से जले सामान की क्षति का आंकलन किया|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]