हमारा संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा

0
95

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने अपने आवास पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया| उन्होंने कहा की हमारा संबिधान ही भारत की आत्मा है|
अम्बेडकर जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ| सभी सरकारी दफ्तरों, तहसील व ब्लाक मुख्यालयों पर भी गोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। आवास पर डॉ० अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने बतौर संविधान समिति के अध्यक्ष संविधान बनाते समय समाज के हर वर्ग, हर तबके का ध्यान रखा। हमारे संविधान में हमारे नगारिक को समान अधिकार मिले, इसके लिए कई देशों के संविधान को भी अपने देश में सविधान में लिया गया जिसका परिणाम है कि विभिन्न जातियों, सम्प्रदायों, भाषाओं आदि की विविधता के बावजूद हमारा देश एक सूत्र में बंधा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें मिल करके बाबा साहब के सपने सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय को साकार करने के प्रति काम करना चाहिए जिससे हमारे समाज का सर्वांगीण विकास हो।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]