योगी सरकार के सुशासन ने जीता जनता का विश्वास

0
112

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को शहर के आवास विकास स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया| जिसमे आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर भी माहौल बनाने का प्रयास किया गया|
जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में ब्रज फाग उत्सव का आयोजन भी हुआ| जिसमें कलाकारों ने राधा-रानी स्वरूप में प्रस्तुति दी। राज्य महिला आयोग सदस्य मिथिलेश अग्रवाल द्वारा सभी नवनिर्वाचित विधायकों जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाअध्यक्षों को शॉल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पूर्व जिलाध्यक्षों सत्यपाल सिंह,  भूदेव सिंह राजपूत व दिनेश कटियार को सम्मानित किया गया। नव निर्वाचित सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य व अपना दल एस विधायक डॉ० सुरभि का सम्मान किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा 2022 के विधानसभा चुनाव के परिणाम बता रहे हैं उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने सुशासन देने का कार्य किया|   सांसद मुकेश राजपूत ने कहा जनता पिछली सपा सरकार के कुशासन को अच्छी तरह जानती थी| इसीलिए प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार के सुशासन एवं विकास पर मोहर लगाने का कार्य किया।
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा मोदी और योगी के जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर जनपद की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया जनता के दिए गए जनादेश का सम्मान किया जाएगा| जनता की अपेक्षाएं और आकांक्षाओं पर खरा उतरने की पुरजोर कोशिश रहेगी।
अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा प्रदेश में दोबारा बीजेपी सरकार बनने से जनता में उत्साह है| अपना दल एस विधायक डॉ० सुरभि ने कहा भाजपा और अपना दल के गठबंधन ने पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया गठबंधन को मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं के सम्मान को बरकरार रखा जाएगा। जिला संगठन प्रभारी डॉ अरुण पाठक ने कहा प्रदेश में विकास एवं सुरक्षा की जीत हुई है। उन्होंने मीडिया को बताया कि विधान सभा चुनाव के बाद अब भाजपा आगामी एमएलसी चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी| जिला महामंत्री डीएस राठौर ने संचालन किया।  कोऑपरेटिव अध्यक्ष कुलदीप गंगवार, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, विश्वास गुप्ता, राजकुमार सिंह राठौर, भाजयुमो अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, सुनील रावत, जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार, पूर्व चेयरमैन शमशाबाद विजय गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे, जिला पंचायत सदस्य कुंवरजीत सिंह, पूर्व जिला महामंत्री विमल कटियार व  शिवांग रस्तोगी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]