फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते आठ दिन पूर्व कांग्रेस नेता के साथ हुई डकैती की घटना में पुलिस आठ दिन बाद भी कोई खास जौहर नही दिखा सकी| एक आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पंहुच गया जबकि बांकी सभी फरार है| पुलिस ने घटना के आठ दिन बाद भी अन्य आरोपियों को नही पकड़ सकी| मौके पर खड़ी घटना में शामिल बस को पुलिस ने दाखिल किया है|
दरअसल बीते आठ दिन पूर्व 28 फरवरी को कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव के रिलायंस पेट्रोल पम्प पर उनके साथ मिनी बस सबार दबंगों ने मारपीट कर डकैती की घटना को अंजाम दिया था| कांग्रेस प्रदेश सचिव मिनी बस में सबार होकर आये वैभव राठौर उर्फ मानू राठौर, आनन्द भदौरिया, विक्की उर्फ विकास परमार, अमन शुक्ला, रजत यादव, गोविन्द ठाकुर, करन ठाकुर, हरसल भदौरिया, छोटू व 3-4 अज्ञात के खिलाफ डकैती आदि के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया था| जिसमे लगभग साढ़े तीन लाख की नकदी और पिस्टल लूटने का आरोप लगा था| घटना वाले दिन ही भीड़ ने वैभव राठौर उर्फ मानू राठौर को पकड़ कर पुलिस के हबाले कर दिया था| जबकि अन्य आरोपी आज आठ दिन गुजर जानें के बाद अन्य किसी आरोपी की गिरफ्तारी नही कर पायी| मंगलवार को आईटीआई चौकी इंचार्जविश्व नाथ आर्य पेट्रोल पम्प पर पंहुचे और उन्होंने वहां खड़ी मिनी बस को अपने कब्जे में ले ली और और उसे आईटीआई चौकी पर खड़ा करा दिया| पुलिस को गाड़ी में आरोपियों के बैग और सामान रखा मिला| प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया बस दाखिल कर दी गयी है| जाँच की जा रही है|
कांग्रेस नेता से डकैती मामले में आठ दिन बाद भी आरोपी पकड़ से दूर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


