फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) बीती रविवार की रात रायबरेली पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर में छापेमारी कर मोबाइल चोरी के मामले में युवक को धरदबोचा| पकड़े गये युवक के पास चोरी के कई मोबाइल फोन बरामद हुए|
थाना क्षेत्र के ग्राम पुनपालपुर निवासी छविराम राजपूत उर्फ छव्वा पर आरोप है की बीते 22 फरवरी को रायबरेली की एक मोबाइल दुकान से लगभग एक दर्जन मोबइल चोरी कर लिए थे| जानकारी होनें पर रायबरेली पुलिस ने छविराम की तलाश में उसके गाँव पुनपालपुर में दबिश दी| लेकिन पुलिस को पता चला की छविराम पास के ही गाँव गनेशपुर में संगीत पार्टी में गया है| पुलिस ने गनेशपुर आकर आरोपी छविराम को भी दबोच लिया और उसे साथ ले गयी| थाना प्रभारी मेरापुर जगदीश वर्मा का कहना है कि रायबरेली पुलिस ने युवक को पकड़ा है उसे साथ ले गयी है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


