किशोरी प्रेमी के साथ फुर्र, दम्पत्ति समेत चार के खिलाफ केस

0
110

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) किशोरी 40 हजार की नकदी लेकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गयी| परिजनों नें दम्पत्ति समेत चार के खिलाफ थानें में तहरीर दी| पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के एक गाँव निवासी किशोरी के पिता नें सोमवार को पुलिस को तहरीर दी कि उसकी नाबलिका पुत्री का गाँव मानिकपुर निवासी बबलू की पत्नी रूबी के साथ उठाना-बैठना था| बबलू के भतीजे अबनीश नें मेरी बेटी का परिचय न्यामतपुर के रहनें वाले अनुज कुमार उर्फ मंडल से करा दिया था| रूबी किसी ना किसी बहानें से अपने घर बुला लेती थी| 15 जनवरी को रूबी मेरी बेटी को बुला ले गयी| काफी देर बाद जब वहवापस नही लौटी तो पूंछतांछ किये जानें पर रूबी नें संतोष जनक जबाब नही दिया| घर में पड़ताल किये जानें पर पता चला की वह घर से 40 हजार रूपये भी गायब है| उनकी बेटी को गायब करनें में रूबी उसके पति बबलू व भतीजे अबनिश का मुख्य भूमिका है| मेरी बेटी को अनुज उर्फ मंडल भगा के ले गया| थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है|
एक अन्य जानकारी के अनुसार मोहल्ला अस्तबल तराई निवासी युवक कामिल दो दिन पूर्व एक किशोरी को भगा ले गया था| पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]