सामूहिक दुष्कर्म में चार सगे भाई फंसे

0
136

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) न्यायालय के आदेश सामूहिक दुष्कर्म व लूट के मामले में मऊदरवाजा पुलिस ने रविवार रात चार सगे भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है|
थाना कंपिल क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला नें न्यायालय में एक याचिका दायर कर कहा कि दो दिसंबर 2021 की शाम न्यायालय से अपन देवर के साथ लौट रही थी, थाना मऊदरवाजा के जसमई दरवाजे पर वाहन के इंतजार में खड़ी थी| तभी नगला कंपिल थाना क्षेत्र के नगला बीच सिबारा खास निवासी पंकज उसका भाई धीरेन्द्र गुड्डू व अंकेश वहां गाड़ी से पंहुचे और उसे जबरन गाड़ी में हथियापुर की तरफ ले गये और वहां एक मकान में उसके साथ सभी से बारी-बारी दुष्कर्म किया और उसके गले में पड़ा सोने का मंगल सूत्र लूट लिया| उसके बाद उसे रास्ते में छोड़ दिया| चुंगल से छुटने के बाद वह घर पंहुची और परिजनों के साथ रिपोर्ट लिखानें थानें आयी| पुलिस नें उसकी रिपोर्ट दर्ज नही की| आलाधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र दिये लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई| मऊदरवाजा थाना पुलिस नें न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]