पुलिस विधान सभा चुनाव में व्यस्त, चोर मस्त

0
147

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस चुनाव में व्यस्त है| वहीं उच्चको की पौबाहर हो चुकी है| क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनायें बढ़ रही है| उसके बाबजूद शमसाबाद थाना पुलिस कार्यवाही के नाम पर जाँच का भरोसा देकर अपराधों पर पर्दा डाल रही है| रविवार रातचोरों नें डीसीएम की बैट्री चोरी करनें के साथ ही कई नलकूपों पर धावा बोलकर पुलिस को ठेंगा दिखा दिया|
एक सप्ताह से इलाके में चोरों का गिरोह सक्रीय है| गत दिनों गाँव अद्दूपुर में जय सिंह, देव सिंह यादव आदि के नलकूप में नकब लगाकर स्टाटर आदि सामान चोरी कर लिया गया था| गाँव मिलकिया में तीन घरों को निशाना बनाकर नकदी-जेबरात चोरी कर लिए लेकिन पुलिस नें सभी मामलों को जाँच के बाद कार्यवाही का झांसा देकर टाल दिया और रिपोर्ट दर्ज नही की| नतीजन रविवार रात गाँव कायमगंज-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर दलेलगंज निवासी अवधेश की डीसीएम खड़ी थी| जिससे चोर बैट्री ही खोल ले गये| कुछ दूर पर अनुज शर्मा का लोडर खड़ा था| उसकी भी बैट्री खोल ली, लेकिन आहत होनें पर चोर बैट्री छोड़कर भाग गये| इसके अलावा हंसराम  के नलकूप में चोरो ने नकब लगा दिया और वहां से कबाड़ का सामान उठा ले गये| गत दिनों हंसराम के नलकूप से स्टाटर चोरी हो गया था| इस कारण वह अपना स्टाटर खोलकर घर ले जाते है| सूचना पर पंहुची पुलिस नें चोरी की घटनाओं की छानबीन की तो हंसराम के नलकूप पर एक जैकेट पड़ा मिला मिला जिसके आधार पर इलाके के एक युवक को पुलिस पकड़ कर थाने ले आयी| थानाध्यक्ष मनोज भाटी नें बताया कि चोरी की रिपोर्ट तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]