फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) साइबार अपराध के माध्यम से लाखो रूपये की ठगी करनें के मामले की जाँच में प्रकाश में आये आरोपी का पुलिस नें शांति भंग करनें के मामले में चालान कर दिया| अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है|
नेहरु युवा केंद्र की जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल नें विगत माह उनके खाते से लाखों रूपये की धनराशि साइबार अपराध के माध्यम से हड़प लिए जानें के मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था| कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि विवेचना में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दीनदयाल बाग निवासी आलोक दुबे का नाम प्रकाश में आया है| आलोक दुबे व उसके साथियों पर निहारिका पटेल के सिम का प्रयोग कर धनराशि ट्रांसफर की गयी थी| साथियों की तलाश की जा रही है| दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति को देखते हुए आरोपी आलोक का चालान कर दिया गया|
साइबर अपराध के आरोपी का शांति भंग में चालान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


