क्रांतिकारियों की झांकी निकाल किया उनके बलिदान को नमन

0
132

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के श्यामनगर स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। जिसमे विद्यालय के द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में क्रांतिकारियों की झांकी भी निकाली गई|
यात्रा का शुभारंभ  फर्रुखाबाद के जिला प्रचारक  प्रवीण ने झंडी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा  कॉलेज श्यामनगर से नगर के मुख्य मार्ग मदारवाड़ी से नेहरू रोड, लाल गेट होते हुए विद्यालय पहुंची। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्यामनगर के भैया-बहनों द्वारा भारत माता की झांकी, चंद्र शेखर आज़ाद, भगत सिंह की झांकी एवं घोड़े पर सवार रानी लक्ष्मीबाई की झांकी एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भारत माता के रूप में बहन अनिका, रानी लक्ष्मी बाई के रूप में बहन पलक पांडेय, भगत सिंह के रूप में भैय्या कृष्णकांत यादव तथा चंद्र शेखर आजाद के रूप में भैय्या यशराज दीक्षित ने भाग लिया। नगर वासियों ने जगह-जगह भारत माता का पूजन व पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। विद्यालय में लौट कर माँ सरस्वती व क्रांतिकारियों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई| जिसमें मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में दिलीप दुबे रहे| उन्होंने आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य  नवीन कुमार अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रशासन एवं आचार्य परिवार के साथ भारत माता की आरती व सामूहिक वंदे मातरम गा कर के कार्यक्रम का समापन हुआ।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]