सीएनआइ चर्च की 51वीं वर्षगांठ पर काटा केक

0
135

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को नगर के बढ़पुर स्थित सीएनआइ चर्च में चर्च आफ नार्थ इंडिया डायस आफ आगरा (सीएनआइ) की 51वीं वर्षगांठ को धूमधाम के साथ परम्परागत तरीके से केक काटकर मनायी गयी|
वर्षगांठ में बढ़पुर चर्च में मसीह समाज की भीड़ उमड़ी| जिसमे घुमना स्थित सिटी चर्च, आल सोल्स मेमोरियल चर्च व सीएनआइ चर्च रखा नें सामूहिक रूप से सीएनआइ चर्च की 51वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया| कार्यक्रम में पंहुचे पादरी जयपाल मैसी व हेराल्ड अमिताभ ने केक काटकर सभी को ईशु का संदेश सुनाया| उन्होंने कहा कि प्रभु ईशु संसार के कल्याण के लिए सूली पर चढ़ गये| ईशु के पिता परमेश्वर नें उन्हें पृथ्वी पर जिस कार्य के लिए भेजा था वह ईशु नें पूर्ण किया और शैतान भी उनका कुछ बिगाड़ नही सके| पादरी हेराल्ड अमिताभ ने भी ईशु के विषय में प्रकाश डाला| इस अवसर पर जगदीप लाल, विजय दयाल, सुरजीत, राजीव के.लाल, जान नाक्स,अतुल दास, आशा सी. लाल, अमित दयाल, सोनल मैसी, शिल्पा राज, विजय दयाल, विपिन लाल, सुनील विक्टर,आशीष सहाय, व सुषमा लाल आदि रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]