धूमधाम से मनाया गया बाबा भैरवनाथ का जन्मोत्सव

0
158

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार को शहर में बाबा भैरवनाथ का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया| इसके साथ ही बाबा की महाआरती और छप्पन भोग लगाया गया|
शहर के अमेठी कोहना स्थित श्री बाबा भैरवनाथ धाम में बाबा भैरवनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बाबा का धाम को गुब्बारों व फूलों से सजाया गया जो देखने में अलौकिक लग रहा था| बाबा भैरवनाथ और माता काली को छप्पन भोग लगाया गया, जिसके बाद महाआरती का आयोजन किया गया| जन्मोत्सव में आगरा, रामपुर,एटा, कानपुर, कन्नौज आदि आस-पास के जिलों से श्रद्धालु पंहुचे|  नितगंजा स्थित श्री बाबा भैरवनाथ मंदिर में जन्मोत्सव को लेकर हवन-पूजन किया गया। इसके साथ ही बाबा भैरवनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। आरती के बाद भक्तों को प्रसाद बांटा गया। अमेठी बाबा भैरव नाथ मन्दिर में व्यवस्था श्री बाबा भैरवनाथ रिलीजियस एंड ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश शिवानी राजू, अनुराग कुमार, गोपाल दीक्षित, अंकित अग्रवाल,अनिल पांडेय, डा. वीनू गुप्ता,चैतन्य रस्तोगी, रमाशंकर चित्रांश, डा. शेखर वाजपेयी, अर्चना पांडेय, कुमकुम शिवानी व रूपचंद्र शिवानी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]