पिता को कमरें में बंद कर बेटे नें किया जिंदा जलानें का प्रयास

0
130

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) ट्रैक्टर ना दिलानें से खफा युवक नें अपने पिता को ही सभी रिश्ते नाते भूलकर कमरें में बंद कर आग के हबाले कर दिया| चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों नें बमुश्किल वृद्ध को बाहर निकाला| उन्हें सीएचसी भर्ती किया गया| जहाँ से उन्हें हालत गंभीर होंने पर रिफर कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के मोहल्ला अकबरपुर दामोदर निवासी राजेंद्र यादव अपने पिता पर विगत कई दिनों से ट्रैक्टर खरीदनें का दबाब बना रहा था| लेकिन राजेन्द्र का पिता जौहरी लाल यादव ट्रैक्टर खरीदनें को तैयार नही था| जिस पर आरोपी राजेन्द्र यादव आक्रोशित हो गया| उसने कमरे में  पिता जौहरी लाल पर केरोसिन डालकर कमरे में आग लगा दी| जिससे  चीख पुकार मच गयी| आस-पास के लोगों नें कमरे का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया, इतने में पुत्र भी आग में झुलस गया दोनों घायलों को एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद पर लायी, जहां जौहरी लाल की हालत खराब होने पर लोहिया के लिए रेफर किया गया, पुत्र का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही चल रहा है|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]