बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलायेगी कांग्रेस

0
162

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को फतेहगढ़ के नगला दीना स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया| जिसमें आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई| इसके साथ ही साथ कांग्रेस नें  जिले में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलानें का खाका तैयार किया है|
यूपी कांग्रेस के सचिव मनोज पटेल नें कि पूरे जनपद में कांग्रेस पार्टी का नए सदस्य बनाने का अभियान आज से शुरू किया जा रहा है पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस  अभियान को सफल बनाने में अपनी पूरी ताकत लगायें| जिलाध्यक्ष विजय कटियार कहा कि जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष के माध्यम से एवं न्याय पंचायत अध्यक्षों के माध्यम से अभियान को सफल बनाया जाएगा| संविधान दिवस पर डॉ० भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये| उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कौशलेंद्र यादव,  पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला प्रवक्ता राजेंद्र नारायण मिश्र,रमेश चंद कठेरिया, दीप्ति सिंह,अभय यादव, शकुंतला देवी,भानु चतुर्वेदी, संदेश राजपूत आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]