बसपा नेता अनुपम दुबे कोर्ट में पेश, तारीख बढ़ी

0
124

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को शमीम हत्याकांड में आरोपी बसपा नेता अनुपम दुबे को कड़ी सुरक्षा में जिला जज की अदालत में पेश किया गया। मामले में गवाह के ना आने से न्यायालय नें आगामी 2 दिसंबर की तारीख दी है|
दरअसल ठेकेदार शमीम की हत्या का बसपा नेता पर आरोप है। इसके अलावा कानपुर में इंस्पेक्टर रामनिवास हत्याकांड के भी वह आरोपित हैं। पुलिस की ओर से उन पर रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है। मंगलवार को मैनपुरी की  जेल से अनुपम को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला जज की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ना आने पर कोर्ट नें सुनवाई के लिए अगली तिथि जिरह के लिए लगा दी है| अनुपम के आनें की खबर से कचेहरी परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]