फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती देर रात करीबन आधा दर्जन पदाधिकारियों नें हिन्दू महासभा विमलेश मिश्रा गुट को इस्तीफा देकर राजेश मिश्रा गुट में शामिल हो गये|
दरअसल शुक्रवार की रात हिन्दू महासभा विमलेश मिश्रा गुट में प्रदेश मंत्री शुभम तिवारी के साथ ही किशन मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ की जिला महामंत्री सागरिका रस्तोगी, सुशील गुप्ता, नवनीत मिश्रा सहित तकरीबन आधा दर्जन पदाधिकारियों नें राजेश मिश्रा गुट का दामन थाम लिया| जिससे विमलेश मिश्रा गुट को बड़ा झटका लगा है| सभी नें सोशल मीडिया में अपनी पोस्ट भी की है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


