झोपड़ी में सो रही विवाहिता की गोली मारकर हत्या

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती आधी रात को झोपड़ी में सो रही महिला के पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी गयी| पुलिस नें जाँच पड़ताल की| मृतका के ससुर नें मुकदमा दर्ज करायी| पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम महलई निवासी 27 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी सत्यदेव राजपूत बीती रात 12 :30 बजे अपने घर के तकरीबन 300 मीटर दूर बनी झोपड़ी में अपने बच्चों के साथ सो रही थी| पास की दूसरी झोपडी में शकुंतला का ससुर लालजीत सो रहा था| लगभग 12:30 बजे शकुंतला की चीख सुनकर उसका ससुर लालजीत उठ गया| लालजीत ने दर्ज एफआईआर में जिक्र किया है कि उसने पुत्रबधू के चीखने की आबाज सूनी जब झोपडी से बाहर आया तो तो एक व्यक्ति मेरी तरफ लाठी लेकर दौड़ पड़ा तथा दूसरा व्यक्ति शौचालय के पास खड़ा दिखा|  जिसके बाद वह भाग कर गाँव में शोर करते हुऐ गया, तभी फायर की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद 112 नम्बर पर सूचना दी, पुत्रबधू मेरी मशीन के पास पेट के बल उलटी पड़ी थी और उसकी पीठ में गोली लगी थी|  पुलिस मौके पर आयी जिसके बाद  एम्यूलेन्स से शकुंतला को लोहिया अस्पताल ले गये| लोहिया अस्पताल में डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया|
मृतका की बहन के प्रेमी पर हत्या का आरोप
मृतका के ससुर लालजीत ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्रबधू शकुंतला की बहन का गाँव के ही आजाद यादव ने प्रेम प्रसंग चल रहा था| वह एक बार वह आजाद के साथ चली भी गयी थी| आजाद को यह लगता था कि शकुंतला और उसका पति सत्यदेव इसका विरोध करते है| जिसके चलते ही शकुंतला के आजाद नें गोली मार दी| मृतका का पति जयपुर में नौकरी करता है|