फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) व्यापारी पर भूमि विवाद में जान लेवा हमला करनें के मामले में हिंदुस्तान होटल मालिक का पुत्र पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया है|
दरअसल शहर के मोहल्ला मजीद स्ट्रीट निवासी व्यापारी मोहन अग्रवाल ने 10 अक्तूबर 2020 को मोहल्ला वृंदावन गली निवासी सोनी रस्तोगी, वंशी रस्तोगी, गौरव गुप्ता और 30 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमे अनुपम दुबे के भाई डब्बन दुबे आदि को पुलिस जेल भेज चुकी है| शनिवार को पुलिस नें हिंदुस्तान होटल मालिक ब्रजेश दुबे के छोटे पुत्र अभिषेक दुबे निवासी घेर शामू खां घूंघट पैलेस आईटीआई चौराहा को गिरफ्तार कर लिया|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


