आपका वोट लोकतंत्र में सबसे मजबूत हथियार

0
121

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए जिले में मतदान से सम्बन्धित गतिविधियों को जिला प्रशासन नें तेज कर दिया है| लिहाजा शुक्रवार को सीडीओ नें स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया|
शहर के एनएकेपी डिग्री कॉलेजमें स्वीप की नोडल अधिकारी/सीडीओ एम अरुन्मोली नें दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| कॉलेज की बालिकाओं ने मतदाता जागरूकता गीत, नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये गए।  स्वीप कोर्डिनेटर द्वारा बताया गया कि स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए इससे पूर्व निबंध प्रतियोगिता, चित्रण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सीडीओ नें  बालिकाओं द्वारा बनाये गए पोस्टरों का अवलोकन किया गया।  बालिकाओ को वोट के महत्व के बारे में बताया तथा आस पास के लोगों को वोट देने के लिए जागरूक करने व जिन लोगों की उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो गई है उन लोगों को अपना वोट बनबाने के लिए जागरूक करने के लिए कहा गया। स्वीप आइकॉन शिवओम अम्बर नें बताया लोकतंत्र में वोट कितना महत्वपूर्ण है| वोट लोकतंत्र में सबसे मजबूत हथियार है। लोकतंत्र की मजबूती में एक-एक वोट की अहमियत है।

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]