बाजारों में चढ़ा करवाचौथ के पर्व का रंग, बाजार गुलजार

0
153

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सुहागिन महिलाओं के सबसे प्रिय पर्व करवा चौथ को लेकर शहर के बाजार रौनक से गुलजार हो गए हैं।जिसके चलते कोरोना की मंदी से निराश दुकानदारों के चेहरों पर ग्राहकों की खरीदारी के लिए बढ़ रही भीड़ से खुशी दिख रही है। बाजार में करवा चौथ के त्योहार की खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़ से महंगाई का नामोनिशान तक नहीं दिख रहा है। मेहंदी लगवाने को भी बाजारों में महिलाओं की भीड़ लगी है बाजार में सुरक्षा को लेकर पुलिस भी बाजारों में गस्त कर रही हैं।करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बनी हुई थी। सुबह से ही महिलाओं की भीड़ खासकर चूड़ी, मेकअप के सामान की दुकानों पर देखने को मिल रही है। हाथों पर मेहंदी लगाने को लेकर भी महिलाओं में जबरदस्त उत्साह हैं। शहर के सेठ गली और फतेहगढ़ की चूड़ी वाली गली में महिलाओं कीभीड़ नजर आ रही है। बाजारों में दुपहिया वाहन निकलने तक की जगह नहीं है| रविवार को करवाचौथ पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए महिलाओं ने तैयारियां पूरी कर ली है। पर्व पर महिलाएं पूरा दिन व्रत रखकर पूजा-अर्चना करती है और भगवान से अपने पति की लंबी उम्र व स्वास्थ्य की कामना करती है। कुछ महिलाएं जहां इस पर्व को पारंपरिक रूप से मनाती है वहीं कुछ महिलाओं ने इस दिन के लिए अलग से विशेष तैयारियां भी की है। आधुनिकता का रंग करवा चौथ पर्व पर भी खूब चढ़कर बोल रहा है। आधुनिक परिवेश की कई महिलाएं इस पर्व पर श्रृंगार में ही हजारों रुपये खर्च कर रही है। हालांकि कई महिलाएं इस पर्व को सादगी से भी मनाती है। खासकर पहली बार करवा चौथ पर्व मनाने वाली महिलाओं में इस पर्व का क्रेज कुछ अधिक दिखाई दे रहा है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]