महिला के खाते से दो बार में 7 हजार साफ

0
194

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) महिला के खाते से संदिग्ध रूप से 7 हजार रूपये की धनराशि अचानक निकल गयी| महिला नें कार्यवाही के लिए पुलिस को तहरीर दी पुलिस जाँच कर रही है|
दरअसल थाना क्षेत्र के ग्राम चित्रकूट निवासी अनीता देवी पत्नी शिवपाल सिंह पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र राजेपुर में खाता संचालित है| जिसमें दो बार में 7 हजार की नकदी अचानक निकल गयी| जिसका मैसेज मोबाइल पर आने के बाद रूपये निकलनें की जानकारी हुई|  अनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]