पालिका सफाई कर्मियों नें फूंका चेयरमैंन व ईओ का पुतला

0
214

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) विगत 6 महीने से वेतन ना मिलने और 50 सफाई कर्मियों की सेवा समाप्त करनें से  आक्रोशित सफाई कर्मियों नें धरना देनें के साथ ही ईओ और चेयरमैंन का पुतला फूंककर नारेबाजी की|
नगर पालिका के बाहर धरनें पर बैठे सफाई कर्मचारियों नें पालिका ईओ सीमा तोमर व चेयर मैंन सुनील चक पर गंभीर आरोप लगाये| पिंकू उर्फ गुरुजी बाल्मीकि ने नगर पालिका ईओ सीमा तोमर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां का चेयरमैन सुनील कुमार चक भी चोर है हमको 6 महीने से वेतन नहीं मिला मैंने एसडीएम को भी लिखित सूचना दी लेकिन अभी तक कुछ भी हल नहीं निकला जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं तब तक नगर पालिका में धरना प्रदर्शन चलता रहेगा|  धरने पर बैठे गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका चेयरमैन सुनील चक, ईओ सीमा तोमर का नगर पालिका गेट के सामने पुतला फूंका और जूता चप्पल से उसकी पिटाई भी की|  हरिओम वाल्मीकि ने बताया कि कोरोना काल में अपनी जान की परवाह न करते हुए हमारे साथियों ने सफाई व्यवस्था की व कोरोना से मरे हुए लोगों को हम लोगों ने उठाया, आज हम लोगों की 6 महीने से तनख्वा नहीं मिल रही है और हमारे 50 साथियों को निकाल दिया गया है| सफाई कर्मचारियों में रोष बढ़ता चला जा रहा है, लेकिन तब भी नगर पालिका प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है| नीरज वाल्मीकि, विनोद मिस्त्री, विमल वाल्मीकि, पिंकू वाल्मीकि, मनीष कुमार, दिलीप वाल्मीकि गुलशन कुमार दिनेश कुमार आशुतोष कठेरिया आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]