शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार

0
126

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सौहार्दपूर्ण माहौल में दशहरा का त्योहार मनाने पर चर्चा की गई।
थानाध्यक्ष दिनेश गौतम नें आये आगन्तुकों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में दशहरा का त्योहार मनाने पर चर्चा की गई। बैठक में बिजली व्यवस्था, साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था, वाहनों के आवागमन,तेज रफ्तार से वाहनों के परिचालन, सुरक्षा सहित कहा मुद्दों पर चर्चा की गई। कहा कि शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाना है। हम सभी को आपस में मिलकर त्योहार का आनंद लेना है। इस बार सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन के तहत पूजा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भव्य पंडाल का निर्माण नहीं होगा| अगर कहीं कच्ची शराब या जुआ अवैध खनन पाया गया तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]