फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को जिलाधिकारी मानवेन्द सिंह ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रकाबगंज व नौलक्खा पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नगरीय पीएचसी रकाबगंज पर अजय मिश्रा,स्टाफनर्स, शीतल जार्ज, स्टाफ नर्स,योगेन्द्रवती एवं सरिता एएनएम आदि अनुपस्थित मिली। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० सतीश चन्द्रा को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक रविवार को पीएचसी पर आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में अधिक से अधिक व्यक्तियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। वही डीएम नें मिशल अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का शुभारम्भ किया|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



