पीड़ित से देशी घी मांगने वाले दारोगा बने थानाध्यक्ष

0
122

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अभी एक महीने पूर्व ही जिन दरोगा जी का फरियादी ने घी मांगने और गाली-गलौज करनें का आडियो वायरल हुआ था| उन्हें एसपी नें लाइन हाजिर कर दिया था| एक महीने बाद ही दारोगा को थानेंदार का चार्ज मिलना चर्चा का विषय है|
दरअसल एक माह पूर्व नवाबगंज थाने में पूर्व में तैनात रहे दारोगा देवी प्रसाद गौतम और एक शिकायतकर्ता में बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें शिकायतकर्ता ने खुद को गांव बलीपुर का निवासी बताया था। उसमे दारोगा जी नें  शिकायतकर्ता से देशी घी की मांग करते हुए जाति-सूचक गालियाँ भी दी थी|  जिसके बाद पुलिस अधीक्षक नें दारोगा को बीते 27 अगस्त 2021 को लाइन हाजिर कर दिया था|  लगभग एक महीने बाद ही उन्हें क्लीन चिट मिलने के साथ ही थानाध्यक्ष मेरापुर के पद पर ताजपोशी कार्ड दी गयी| जो चर्चा का विषय है|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]