घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं को बताया

0
132

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) घर-घर जाकर भाजपा नेताओं नें सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों से भी को अवगत कराया|
फर्रुखाबाद नगर पश्चिम के बूथ संख्या 223 नौलक्खा में पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत,नगर अध्यक्ष विकास पांडेय द्वारा सरकार के साढ़े चार साल की योजनाओं के पत्रक घर-घर जाकर बांटे|  भूदेव राजपूत ने कहा कि भाजपा  विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है इसका मूल कारण है हमारे आदर्श और हमारे मूलभूत सिद्धांत हैं| भाजपा कभी सत्ता की राजनीति नहीं करती है ना ही हम किसी व्यक्ति विशेष के लिए राजनीति करते हैं, भाजपा का उद्देश्य केवल जनता का कल्याण देश का विकास होता है|
नगर अध्यक्ष विकास पांडेय ने कहा कि बीजेपी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कि “अंत्योदय” अंतिम व्यक्ति के कल्याण के विषय में सतत प्रयासरत है|  बूथ अध्यक्ष नरेश वर्मा, इंद्रेश प्रजापति, शक्ति केंद्र संयोजक बिल्लू सक्सेना, रामकुमार,बेचेलाल, सत्येंद्र कुमार,मृत्युंजय पाठक आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]