धोखाधड़ी कर शस्त्र लाइसेंस हथियानें में भी फंसे डब्बन-बब्बन, एफआईआर

0
129

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बसपा नेता अनुपम दुबे और उनके भाईयों पर पुलिस शिंकजा कसते ही जा रही है| गुरुवार को पुलिस नें उनके खिलाफ धोखाधड़ी करके शास्त्र लाइसेंस  हासिल करनें के मामले में डब्बन व बब्बन के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में एफआई आर दर्ज की है|
अनुराग दुबे व डब्बन के अमित दुबे बब्बन के खिलाफ अपराध इंस्पेक्टर दिवाकर प्रसाद सरोज ने धारा 419 व 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है| जिसमे कहा कि आरोपी अनुराग दुबे उर्फ अनुराग कुमार व अमित दुबे उर्फ अमित कुमार पुत्र महेश दुबे निवासी सहसापुर नें धोखाधड़ी करके अमित कुमार के नाम दोनालू 12 बोर बंदूक, 315 बोर राइफल एवं 32 बोर रिवाल्वर का लाइसेंस है। जबकि अनुराग दुबे के नाम भी 315 बोर की राइफल, 32 बोर की पिस्टल एवं 12 बोर की दो नाली बंदूक है। अनुराग उर्फ डब्बन नें एक लाइसेंस के आवेदन में अपनी जन्मतिथि 15 जून 1975 अंकित की है| जबकि इसी लाइसेंस में नोटरी के शपथ पत्र में अपनी जन्म तिथि 15 अप्रैल 1999 लिखी है| इसके साथ ही शपथ पत्र में अपने नाम एक भी मुकदमा दर्ज ना होनें की जानकारी दी जबकि डब्बन के खिलाफ कोतवाली में गुंडा एक्ट और मैंनपुरी जनपद में कई मामले दर्ज हैं|  मोहम्मदाबाद व्लाक प्रमुख अमित दुबे बब्बन की जाँच में भी गोलमाल निकला| जिसमे शस्त्र लाइसेंस के आवेदन में अपनी जन्मतिथि 20 अप्रैल 1977 अंकित की गयी| वहीं उसी हलफनामे में अमित की जन्मतिथि 15 अप्रैल 1999 अंकित की गयी| व्लाक प्रमुख बब्बन पर कोतवाली फतेहगढ़ में हत्या और लूट के मामले दर्ज है|
कोतवाली मोहम्मदाबाद के निरीक्षक अपराध दिवाकर प्रसाद सरोज ने रिपोर्ट पंजीकृत करायी| जिसमे साफ कहा कि डब्बन और बब्बन ने तथ्य छिपाकर प्रशासन को धोखा देकर यह कृत किया है|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]