फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) पूर्व पेशकार द्वारा बीते 11 दिन बाद भी चार्ज ना देनें से खफा डीएम नें उसे तत्काल निलंबित करनें के निर्देश दिये|
बुधवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह अचानक तहसील अमृतपुर का औचक निरीक्षण करनें पंहुच गये| जिससे खलबली मच गयी| निरीक्षण के दौरान डीएम ने मिसल बंद रजिस्टर मांगने पर
पेशकार द्वारा बताया गया कि पूर्व में तैनात पेशकार शिशुपाल द्वारा 18 तारीख से अभी तक चार्ज नहीं दिया गया है। जिससे अलमारी की चाबी नही मिल रही| यह सुनकर डीएम का पारा चढ़ गया| उन्होंने तत्काल लापरवाह पेशकार को निलंबित करनें के निर्देश दिये| इसके साथ ही उन्होंने तहसील परिसर में बन रहे न्यायालय भवन का भी अवलोकन किया और जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करानें के निर्देश दिये| उप जिलाधिकारी प्रीती तिवारी आदि रहीं|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


